सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Steering failure causes truck to fall into ditch in BelaSteering failure causes truck to fall into ditch in Bela

Auraiya News: बेला में स्टीयरिंग फेल होने से खड्ड में गिरा ट्रक

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 18 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Steering failure causes truck to fall into ditch in BelaSteering failure causes truck to fall into ditch in Bela
विज्ञापन

Trending Videos
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर मार्ग पर मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरा। हादसा ट्रक की स्टीयरिंग अचानक फेल होने के कारण हुआ।
गनीमत यह रही कि चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बिधूना कोतवाली के गांव ताजपुर निवासी चालक आजाद मंगलवार रात करीब नौ बजे ट्रक लेकर बिधूना से कानपुर की ओर जा रहा था। वह कानपुर से ट्रांसपोर्ट का माल लेने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही ट्रक बेला-कानपुर मार्ग पर स्थित गांव याकूबपुर के सुभाष इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा, अचानक उसकी स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, अनियंत्रित हुआ ट्रक तेजी से सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही याकूबपुर चौकी इंचार्ज संदीप जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद चालक आजाद को ट्रक के केबिन से सकुशल बाहर निकाला। चालक को मामूली चोट आई हैं, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि स्टीयरिंग फेल होने से हादसा हुआ था। बुधवार को ट्रक मालिक ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को खड्ड से बाहर निकलवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed