सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Passengers Create Uproar at Bansa Pahad Station; Train Running 14 Hours Late Halted

Chitrakoot: बांसा पहाड़ स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, 14 घंटे देरी से चल रही ट्रेन रोकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 18 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Passengers Create Uproar at Bansa Pahad Station; Train Running 14 Hours Late Halted
यात्रियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन के 14 घंटे देरी से पहुंचने और बुनियादी सुविधाओं की कमी से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने दूसरी पटरी से गुजर रही जनता एक्सप्रेस को रोकने का भी प्रयास किया। इस दौरान स्टेशन पर खान-पान और पानी की कोई व्यवस्था न होने से यात्रियों में भारी आक्रोश फैल गया।

Trending Videos


06509 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन 16 मार्च को बेंगलुरु से रवाना हुई थी और इसे 17 मार्च की रात तक बांसा पहाड़ पहुंचना था। हालांकि, यह ट्रेन 18 मार्च दोपहर में स्टेशन पर खड़ी की गई, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश फैल गया। स्टेशन पर खान-पान और पानी की कोई व्यवस्था न होने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से परेशान रहे। यात्रियों ने बताया कि उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक बिना किसी सुविधा के एक ही स्थान पर रोके रखा गया था। इसी कारण उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और ट्रेन को दोपहर 1:55 बजे आगे रवाना किया गया। बांसा पहाड़ के उप स्टेशन प्रबंधक विक्रम कुमार सिंह ने तत्काल जीआरपी प्रभारी वीर सिंह और आरपीएफ प्रभारी सादिक खान को सूचना दी थी। यात्रियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बाद में सिविल पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। जबलपुर मंडल के डीआरएम कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि प्रयागराज का अंतिम स्टेशन मानिकपुर जंक्शन जब तक ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए जगह नहीं देता, तब तक मजबूरन ट्रेनों को रोकना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed