{"_id":"69b9970c1e40a597b50e7cd9","slug":"police-force-deployed-for-the-security-of-chaitra-amavasya-fair-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-128437-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चैत्र अमावस्या मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चैत्र अमावस्या मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र मास अमावस्या मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को मंदाकिनी भवन सीतापुर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। मेले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पुलिस बल को तीन जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
इसमें 10 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 13 थाना प्रभारी, 65 उपनिरीक्षक, 195 हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल, तथा यातायात के 3 निरीक्षक व उपनिरीक्षक सहित डॉग स्क्वॉड शामिल है। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस बल को अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर समय पर तैनात रहकर मेले की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। सभी पुलिस अधिकारियों को हैंडसेट और लाउड हेलर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल और क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली समेत अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
Trending Videos