सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Preparations for Chaitra Navratri are in full swing, Madhi Mata and Jalpa Devi temples are being decorated.

Chitrakoot News: चैत्र नवरात्र की तैयारियां तेज, सज रहे मढ़ी माता व जलपा देवी मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 17 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Chaitra Navratri are in full swing, Madhi Mata and Jalpa Devi temples are being decorated.
17 सीकेटीपी-07-जलपा देवी मंदिर में विराजमान प्रतिमाएं। संवाद
विज्ञापन
राजापुर। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि में चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं में साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था प्रमुख है।
Trending Videos

कस्बे के प्राचीन मढ़ी माता और जलपा देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के साथ पुलिस भी अलर्ट मोड में है। प्रभारी निरीक्षक लखन सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ उपनिरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। दर्शन-पूजन को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग तय करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक अरविंद कुमार तिवारी के अनुसार, हर साल नवरात्र में हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिसके लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लाइन व्यवस्था, बैरिकेडिंग और स्वयंसेवकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
इसके अलावा रायपुर गांव के समोगर माता मंदिर, मरही माता मंदिर, शक्ति माता मंदिर और कंकाली माता मंदिर में साफ-सफाई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। देवी जी तिराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पूरे क्षेत्र में चैत्र नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed