सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Chitrakoot News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 17 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
फोटो- 17सीकेटीपी 04  पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पति व सास। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के तिलिहा गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कार्रवाई के लिए उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने का इंतजार है।
Trending Videos

भिठारी के तिलिहा गांव निवासी तोता कुमार ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मजदूरी के लिए बंबुरी गांव चला गया था। रात करीब आठ बजे लौट कर आया तो घर के बाहर पुलिस व लोगों की भीड़ थी। अंदर जाकर देखा कि उसकी पत्नी राम देवी (20) का शव जमीन में रखा था। उसने चचेरे भाई नर्वदा कुमार से पूछा तो बताया कि पड़ोस की मासूम शबनम उसके घर शाम करीब छह बजे अंदर गई तो उस समय फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बाहर आई और घटना की जानकारी दी। नर्वदा ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। तोता ने बताया कि उसकी शादी पहाड़ी क्षेत्र के व्योहरा गांव में राम देवी के साथ पांच जून 2025 को हुई थी। वहीं राम देवी की मां गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दामाद अक्सर दहेज की मांग को लेकर बेटी को मारता पीटता था। उसने ही बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है।
थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि फंदा लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। हालांकि मायका पक्ष ने अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed