सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Weather will change on March 21-22, warning of storm and rain

Chitrakoot News: 21-22 मार्च को बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 17 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Weather will change on March 21-22, warning of storm and rain
विज्ञापन
चित्रकूट। मार्च की शुरुआत से पड़ रही तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं। जिले में 21 और 22 मार्च को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Trending Videos

मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि 21 मार्च को जिले में करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 22 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान घटकर करीब 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
तेज हवा के दौरान सिंचाई कार्य न करने को कहा गया है। साथ ही पकी हुई फसल की तुरंत कटाई करने और खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है। मौसम में बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अचानक बदलते हालात को देखते हुए सतर्क रहने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed