{"_id":"69baac68e26f08cc7b03d689","slug":"cabinet-minister-says-unprecedented-development-achieved-in-nine-years-scheme-benefits-reached-last-person-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कैबिनेट मंत्री बोले- नौ साल में हुआ अभूतपूर्व विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कैबिनेट मंत्री बोले- नौ साल में हुआ अभूतपूर्व विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा योजना का लाभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ साल पूरे होने पर प्रदर्शनी लगाई गई। लखनऊ से सजीव प्रसारण देखा गया।
प्रदर्शनी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही लखनऊ से प्रसारित सीधा प्रसारण देखा गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि इन नौ वर्षों में प्रदेश व जनपद का अभूतपूर्व विकास हुआ है। अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचा है।
यहां प्रदर्शनी में उन्होंने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल देखे और आवश्यक निर्देश दिए। इसी के साथ ही बच्चे का अन्न प्राशन कराया और गर्भवती की गोदभराई की। अन्य योजना के लाभार्थियों को टूल किट भी दी गई। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी लोगों को दी जाए। यहां पुस्तक विमोचन भी किया गया।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड दिए गए। रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक प्रदान की गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाति एवं पिंकी को ऋण की प्रतीकात्मक चेक वितरित की गई। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए।
निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यहां रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, सीडीओ विधान जायसवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीएफओ एके पांडेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता आदि रहे। बाद में पत्रकार वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।
डीएफओ से बोले कैबिनेट मंत्री अपनी सेहत बना रहे तो पेड़ों की सेहत मर रही
प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी में कैबिनेट मंत्री ने वन विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वन विभाग के हरियाली के दावों को खारिज कर दिया। डीएफओ से कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमने हरियाली के लिए आपको करोड़ों रुपये दिए जहां पेड़ लगाने थे उन जगहों पर कहीं कोई पेड़ नहीं है। पैसा तो हम दे रहे हैं लेकिन आप पेड़ नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने डीएफओ से कहा कि अपनी सेहत बना रहे हो पेड़ों की सेहत मर रही है। अपने साथ-साथ पेड़ों की भी सेहत ठीक रखें। कैबिनेट मंत्री की इस बात पर अधिकारी भी सकते में रहे। दोपहर में कैबिनेट मंत्री की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Trending Videos