सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mock drill held at Colonelganj Fire Station CFO Deepak Sharma assessed preparedness

Kanpur: कर्नलगंज फायर स्टेशन में मॉक ड्रिल, CFO दीपक शर्मा ने परखी तैयारी, उपकरणों की कार्यक्षमता को भी जांचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कर्नलगंज फायर स्टेशन पर सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन कर दमकल कर्मियों की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान आग बुझाने और बचाव कार्यों के आधुनिक तरीकों का अभ्यास किया गया।

Kanpur Mock drill held at Colonelganj Fire Station CFO Deepak Sharma assessed preparedness
कर्नलगंज फायर स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में मंगलवार को कर्नलगंज स्थित फायर स्टेशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देशन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारी और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

Trending Videos

मॉक ड्रिल के दौरान सीएफओ दीपक शर्मा ने खुद कमान संभालते हुए फायर फाइटर्स को आधुनिक होज पाइप, लैडर और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग लगने पर कम समय में जान-माल की रक्षा कैसे की जाए, यह इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन





रेस्क्यू करने का लाइव डेमो
अभ्यास के दौरान कृत्रिम आग बुझाने और धुएं से भरे कमरों से लोगों को रेस्क्यू करने का लाइव डेमो दिया गया। अधिकारियों ने उपकरणों के रखरखाव और रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को समय पर सुरक्षा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed