{"_id":"69c268eff4de62e4b207ea6e","slug":"kanpur-mukund-mishra-inaugurates-kanpur-south-office-says-we-will-fight-for-business-interests-right-from-here-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मुकुंद मिश्रा ने किया कानपुर दक्षिण कार्यालय का उद्घाटन, बोले- यहीं से व्यापारिक हितों की लड़ेंगे लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मुकुंद मिश्रा ने किया कानपुर दक्षिण कार्यालय का उद्घाटन, बोले- यहीं से व्यापारिक हितों की लड़ेंगे लड़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: किदवई नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
किदवई नगर में खुला व्यापार मंडल (दक्षिण) का भव्य कार्यालय
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने मगंलवार को किदवई नगर स्थित कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक ईंट-गारे की इमारत नहीं, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उनके हितों की रक्षा का एक सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कानपुर दक्षिण की टीम को बधाई देते हुए व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता ने की। समारोह में कानपुर दक्षिण से संबद्ध विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक सुर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अचल गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया कार्यालय अब व्यापारियों के लिए सुलभ होगा। यहां से व्यापारिक हितों की लड़ाई और प्रभावी ढंग से लड़ी जाएगी।