Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
field workers of agriculture, horticulture and revenue departments protested against the digital crop survey in pithoragarh
{"_id":"69b925dda882fd6b000102d1","slug":"video-field-workers-of-agriculture-horticulture-and-revenue-departments-protested-against-the-digital-crop-survey-in-pithoragarh-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: कृषि, उद्यान और राजस्व के फिल्ड कर्मियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया विरोध, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: कृषि, उद्यान और राजस्व के फिल्ड कर्मियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया विरोध, दिया धरना
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:32 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में कृषि, उद्यान और राजस्व विभाग के फिल्ड कर्मियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि जबरन उनसे यह काम कराया गया तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। कृषि, उद्यान और राजस्व विभाग के फिल्ड कर्मी संयुक्त कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप भट्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमांचल प्रदेश में निजी सर्वेयर से डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। उत्तराखंड में यह कार्य तीनों विभागों के फिल्ड कर्मियों पर थोपा जा रहा है। हर फिल्ड कर्मी इसका विरोध कर रहा है। प्रदेश में भी सरकार को निजी सर्वेयर से सर्वे कराना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी यह मांग नहीं मानी गई तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए सड़कों पर उतरेंगे। धरना देने वालों में संयोजक भुवन चंद्र तिवारी, मदन मोहन जोशी, जीनत अंसारी, गणेश राम, विजेंद्र लुंठी, विनीत चंद, अमन बोरा, कृपाल यादव, सुचिता बाफिला, गौरव जोशी सहित कई कर्मी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।