{"_id":"69b992aac7fc818dd20d872b","slug":"demand-for-315-lakh-books-27-thousand-reached-the-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139465-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 3.15 लाख किताबों की मांग, जिले में पहुंची 27 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 3.15 लाख किताबों की मांग, जिले में पहुंची 27 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 3.15 लाख निशुल्क किताबों की जरूरत है। यह पहला मौका है जब नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले की किताबें जिले में पहुंचने लगीं हैं। 27 हजार किताबों की पहली खेप शिक्षा विभाग को मिली है इन्हें जल्द ही विद्यालयों में भेजा जाएगा।
सीमांत जिले में 126 इंटर कॉलेज, 87 हाईस्कूल और 1120 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में इंटर की कक्षा को छोड़ दें तो करीब 20 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। आरटीई के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 वीं तक पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को निशुल्क किताबें मिलने का नियम है। पिछले वर्ष नए शिक्षा की शुरुआत के करीब चार महीने बाद बमुश्किल विद्यार्थियों को किताबें मिलीं। इस बार शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा की शुरुआती दौर में ही किताबों की व्यवस्था की है। विभाग ने इन विद्यार्थियों के लिए 315711 किताबों की मांग भेजी है। विभाग को 27000 किताबों की पहली खेप मिल चुकी है। समय पर किताबें मिलने से विभागीय अधिकारियों में राहत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नौ से 12 वीं कक्षा के मिली अधिक किताबें
शिक्षा विभाग के मुताबिक, कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 163391 जबकि नौ से 12 वीं तक के लिए 152320 किताबों की जरूरत है। विभाग को अब तक एक से आठवीं तक के लिए 4000 जबकि नौ से 12 वीं तक के लिए 23000 किताबें मिली हैं। संवाद
कोट
नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले की किताबें मिलनी शुरू हो गईं है जो सुखद है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले की हर विद्यार्थी को हर विषय की किताब उपलब्ध कराई जाएगी। - तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
Trending Videos