{"_id":"69e0eebc72e2de60fd0bbfb8","slug":"kedarnath-yatra-will-be-plastic-free-chief-minister-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117957-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक मुक्त रहेगी केदारनाथ धाम यात्रा : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक मुक्त रहेगी केदारनाथ धाम यात्रा : मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने हेलिपैड पर यात्री शेड, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के समीप पुलिस चौकियों में आवश्यक सुविधाएं दवा, पेयजल एवं फूड पैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया और ग्रीन यात्रा के उद्देश्य को प्राथमिकता देने की बात कही। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार से अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की मांग की गई है जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। संवाद
लोकगायिका, साहित्यकार, रंगकर्मी व पत्रकार सम्मानित
रुद्रप्रयाग। जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने पर ज्ञानदीप सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों, साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुडे़ लोगों व पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया। 50 वर्षो से पत्रकारिता में योगदान के लिए कैलाश खंडूरी को ज्ञानदीप शिखर सम्मान दिया गया। गुलाबराय स्थित रुद्राक्ष वेंकट हॉल में कार्यक्रम हुआ। सीएम ने कहा कि पत्रकारिता समाज एवं लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। सीएम ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष की 5 करोड़ की धनराशि को बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रेस क्लब के लिए रुद्रप्रयाग में अतिथि गृह भवन के लिए परीक्षण कराने के निर्देश दिए। भवन निर्माण के लिए सरकार से पूरी मदद का भरोसा दिया। इस दौरान लोक गायिका हेमा नेगी करासी, सौरभ मैठाणी, विक्रम कप्रवाण, साहित्यकार मुकेश नौटियाल, रंगकर्मी डॉ राकेश भट्ट, लखपत राणा, सीमा गुसाईं, ओमप्रकाश सेमवाल, जगदम्बा चमोला सहित 30 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos