सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Live-in partner, along with friend, murdered woman

Rudraprayag News: लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर की थी महिला की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 11 Mar 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Live-in partner, along with friend, murdered woman
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस ने जिला मुख्यालय के एक होटल में हुई हरियाणा निवासी महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त को हरियाणा के चीका से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के पांच माह की गर्भवती होने और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
Trending Videos

मुख्य बाजार के एक होटल में सात मार्च को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी काजल का शव मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि काजल लिव-इन पार्टनर अरुण कुमार और उसके दोस्त अक्षय के साथ छह मार्च की रात होटल पहुंची थी। सात मार्च की सुबह हत्या कर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से 10 मार्च की शाम दोनों को थाना चीका, पटियाला रोड (हरियाणा) से दबोच लिया। मृतका के भाई अकबर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक ने पैर पकड़े, दूसरे ने चुन्नी से घोंटा गला



हत्या को हादसा दिखाने का था इरादा

रुद्रप्रयाग। पुलिस पूछताछ में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने काजल को रास्ते से हटाने की साजिश पहले ही रच ली थी। उनका प्लान उसे किसी सुनसान पहाड़ी से धक्का देकर मारने का था ताकि मौत एक हादसा लगे। इसी इरादे से वे अंबाला और हरिद्वार होते हुए छह मार्च को रुद्रप्रयाग पहुंचे थे लेकिन सात मार्च की सुबह होटल के कमरे में विवाद बहुत बढ़ गया। उन्होंने उसका गला घोंट दिया। एक ने पैर पकड़े, दूसरे ने चुन्नी से घोंटा गला

आरोपी अरुण पिछले चार साल से काजल के साथ लिव-इन में रह रहा था। सात मार्च की सुबह हुए झगड़े के दौरान गुस्सा की सारी हदें पार हो गईं। अरुण ने काजल के हाथ-पैर पकड़ लिए जबकि उसके दोस्त अक्षय ने पहले हाथों से गला दबाया और फिर काजल की ही चुन्नी से फंदा लगाकर उसकी जान ले ली।



आरोपियों का है आपराधिक इतिहास



पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के थाना चीका में स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। इस मामले में दोनों आरोपी इसी साल जनवरी माह को गिरफ्तार हो चुके थे। पुलिस अब इनका अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

पांच दिन में दो दोहरे हत्याकांडों का पर्दाफाश



रुद्रप्रयाग पुलिस ने महज पांच दिनों में दो बड़े हत्याकांड सुलझाए हैं। तिलवाड़ा सुमाड़ी मामले में नेपाल निवासी दीपक बहादुर को पत्नी और नाै वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में नाै मार्च को जेल भेजा गया। जबकि काजल की हत्या के आरोपियों को बुधवार को जेल भेजा गया।

सत्यापन अभियान किया तेज



जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए ''''ऑपरेशन क्रैकडाउन'''' के तहत अब तक 2206 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। होटल और होमस्टे की नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed