{"_id":"69df8fa59508c0b45a095f89","slug":"minors-marriage-stopped-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117939-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नाबालिग की शादी रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नाबालिग की शादी रुकवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रशासन ने बाल विवाह के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए नाबालिग की शादी रुकवा दी।
नाबालिग की शादी की चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजू खन्ना, सदस्य ममता शैली, दलवीर सिंह रावत, चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर अखिलेश, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा भंडारी तथा तिलवाड़ा चौकी से कांस्टेबल डीसी पुरोहित मौके पर पहुंचे। पूछताछ में नाबालिग की मां ने बताया कि बेटी का देहरादून के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। घर से चले जाने की आशंका के कारण उसका विवाह किया जा रहा था। टीम ने परिजनों को बाल विवाह अधिनियम के तहत 2 वर्ष की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने के प्रावधान की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने बरात न बुलाने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक जनपद में 26 बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं। वहीं ऐसे मामलों में सख्ती लगातार जारी रहेगी। संवाद
Trending Videos