सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Murder case filed in the death of a woman found dead in a hotel

Rudraprayag News: होटल में मृत मिली महिला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 09 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Murder case filed in the death of a woman found dead in a hotel
विज्ञापन
आरोपी अरुण के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
Trending Videos

(फॉलोअप)
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। मुख्य बाजार स्थित एक होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। वहीं रविवार देर शाम परिजनों के आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के होटल में मृतक मिली महिला की पहचान काजल (32) शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई। रुद्रप्रयाग पहुंचे परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि आरोपी अरुण और उसका साथी अक्षय कुमार कैथल हरियाणा के रहने वाले हैं जो घटना के बाद से फरार हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि काजल पहले से विवाहित थी और पति की मृत्यु के बाद वह अरुण के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसका अरुण से एक बच्चा भी है। पहले पति से भी महिला के तीन बच्चे थे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed