सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Names of three senior women sought from the district

Rudraprayag News: जनपद से तीन वरिष्ठ महिलाओं के नाम मांगे, देहरादून में होगा सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 17 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Names of three senior women sought from the district
विज्ञापन
जनपद से तीन वरिष्ठ महिलाओं के नाम मांगे, देहरादून में होगा सम्मान
Trending Videos

रुद्रप्रयाग। जनपद की तीन महिलाओं को राज्यस्तर पर वृद्धावस्था में भी सक्रिय, आत्मनिर्भर एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम में सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से 60 वर्ष से अधिक आयु की तीन प्रेरणास्त्रोत वरिष्ठ महिलाओं के नाम मांगे गए हैं। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन महिलाओं का चयन सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, कृषि, उद्यमिता, लोकसेवा अथवा अन्य क्षेत्रों में योगदान के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। महिलाओं के नाम निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग तथा उच्च आय वर्ग से संबंधित मांगे गए हैं। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से योग्य एवं प्रेरणादायी वरिष्ठ महिलाओं के नाम प्रस्तावित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed