{"_id":"69b7fb8cd6c676f8ae07e5a9","slug":"opposition-to-lottery-allocation-of-vacant-shops-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117340-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कच्ची दुकानों का लॉटरी से आवंटन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कच्ची दुकानों का लॉटरी से आवंटन का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कच्ची दुकानों के आवंटन को लॉटरी प्रणाली से किए जाने के निर्णय का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 24 घंटे में आदेश निरस्त न होने पर 17 मार्च मंगलवार से तहसील परिसर में आंदोलन की चेतावनी दी। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि वर्षों से यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोग ही कच्ची दुकानों का संचालन करते आ रहे हैं जिससे उनकी आजीविका चलती है। आरोप लगाया कि लॉटरी प्रणाली लागू होने से कई पुराने व्यापारी इस व्यवस्था से बाहर हो सकते हैं। व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारियों को ही प्राथमिकता देते हुए ही दुकानों का आवंटन करने और लॉटरी प्रणाली का आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग की। बैठक में पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
डीएसपी ने यात्रा की तैयारियों के लिए फायर स्टेशन का निरीक्षण किया
रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा और फायर सीजन की तैयारियों को लेकर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने फायर स्टेशन रतूड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने फायर कार्मिकों की परेड देखी और कार्मिकों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी भी ली। इसके बाद अग्निशमन वाहनों और आपदा राहत उपकरणों का भौतिक निरीक्षण किया गया। सीओ ने रेस्क्यू कार्यों के दौरान सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान फायर ड्यूटी के लिए कार्मिकों की रोटेशन के आधार पर तैनाती और यात्रा मार्ग पर स्थित फायर यूनिटों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में समय-समय पर फायर सेफ्टी ऑडिट कर आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रभारी गणनाथ सिंह सहित फायर यूनिट के कार्मिक मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos