{"_id":"69ee2110cae918bd7807516b","slug":"outstanding-personalities-were-honored-with-bhaskarananda-smriti-samman-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118151-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: उत्कृष्ट विभूतियों को भास्करानंद स्मृति सम्मान से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: उत्कृष्ट विभूतियों को भास्करानंद स्मृति सम्मान से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
कलश साहित्यिक संस्था की ओर से स्वामी सच्चिदानंद स्मृति समारोह आयोजित
कई विभूतियों को मरणोपरांत सम्मान दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। कलश साहित्यिक संस्था ने स्वामी सच्चिदानंद स्मृति समारोह आयोजित कर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को ज्योतिर्विद पंडित भास्करानंद बेंजवाल स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर पुरोहित ने स्वागत संबोधन दिया। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी के छात्रों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गरिमा नौटियाल ने स्वामी सच्चिदानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह में शिक्षक बच्ची राम पुरोहित, प्यारे लाल डोभाल, विश्वेश्वर प्रसाद काला, राइका रुद्रप्रयाग के प्रथम प्रधानाचार्य हीरा वल्लभ थपलियाल, टाउन एरिया के प्रथम अध्यक्ष लीलानंद भट्ट और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बचन राम गैरोला को मरणोपरांत सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वामी के प्रिय शिष्य त्रिभुवन सिंह बर्त्वाल, ज्योतिर्विद पंडित महिमानंद वशिष्ट, ट्रस्ट के संस्थापक कर्नल देवी प्रसाद डिमरी, रंगकर्मी लखपत सिंह राणा, रक्तदाता आशीष शुक्ला, रक्तदाता रूपेश सेमवाल और समाजसेवी व व्यापार मंडल सतेराखाल के अध्यक्ष दीपक नेगी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक चंद्र शेखर बेंजवाल, संस्था अध्यक्ष ओम प्रकाश सेमवाल, सह संयोजक सुधांशु बेंजवाल और सुधा बेंजवाल ने आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल देवी प्रसाद डिमरी (अवकाश प्राप्त), अध्यक्ष डॉ. आशुतोष त्रिपाठी प्रधानाचार्य महाविद्यालय रुद्रप्रयाग, विशिष्ट अतिथि केशव प्रसाद डोभाल (अवकाश प्राप्त डीआईजी), समाजसेवी अनिल स्वामी, शिक्षाविद् त्रिभुवन सिंह बर्त्वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट और जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी के अध्यक्ष लखपत राणा मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X