सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Public Dialogue: Leakage from water tank in Jakhanyal village

जनसंवाद : जखन्याल गांव में पानी के टैंक से हो रहा रिसाव

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 27 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Public Dialogue: Leakage from water tank in Jakhanyal village
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल सात शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गईं।
Trending Videos

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डोबलिया के प्रधान मनीष चंद्र ने जखन्याल गांव में पानी के टैंक से रिसाव की समस्या उठाई। बिजराकोट के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त चोपड़ा-उडामांडा सड़क की शिकायत की। भटवाड़ी गांव के विनोद लाल, रमेश लाल और सुरेश लाल ने विस्थापन तो तुनेटा के कुंवर सिंह ने भूमि सीमांकन का मामला उठाया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने हिदायत दी कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, भगत सिंह फोनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, अखिलेश मिश्रा, केएस कोहली, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed