फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Paid tribute to the indomitable courage and valor of the martyrs.

Rudraprayag News: बलिदानियों के अदम्य साहस, पराक्रम को किया याद

Sun, 26 Jul 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 26 Jul 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the indomitable courage and valor of the martyrs.
गैरसैंण के लखेड़ा में पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते विधायक अनिल नौटियाल। स्रोत: जाग
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने 8वीं सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के माध्यम से रेजिमेंट के बास्केटबॉल प्रांगण में कारगिल शौर्य दिवस का आयोजन किया। पुलिस एवं प्रशासन ने अमर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं शहीदों को नमन कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने बलिदानियों के परिजनों एवं वीर नारियों को शॉल व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा 8 सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के द्वितीय कमान अधिकारी मेजर ओमवीर सिंह ने सम्मानित किया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित, अनुशासन और देशभक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी अनसूया बिष्ट, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

बलिदानियों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर हुआ आयोजन, वीर सैनिकों को किया शत-शत नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) पर जिला पंचायत परिसर गोपेश्वर में कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों तथा युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध के बलिदानी राइफलमैन सतीश चंद्र सती के पिता महेशानंद सती रहे। इस अवसर पर बलिदानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध में हवलदार महेंद्र सिंह राणा, सूबेदार भरत सिंह नेगी, हवलदार अवतार सिंह रावत, ऑनरेरी नायब सूबेदार सोहन सिंह रावत, हवलदार बृजपाल सिंह कुंवर और ऑनरेरी कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट सहित कई पूर्व सैनिक भी समारोह में शामिल हुए। सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कलम सिंह ने कारगिल युद्ध के महत्व और भारतीय सेना की वीरता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सेना के अधिकारी, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं विजय दिवस के उपलक्ष्य में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपेश्वर व जीआईसी गोपेश्वर सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंक विजेता और रेड हाॅस्टल की टीम उपविजेता
गोपेश्वर। कारगिल विजय दिवस पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी हुई। खेल मैदान गोपेश्वर के पिंक हाॅस्टल की टीम विजेता व रेड हाॅस्टल की टीम उपविजेता बनी। विजेता व उपविजेता के साथ राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिले की अंडर 17 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। संवाद


बलिदानों के परिवारों को अंगवस्त्र दिए
गैरसैंण/गौचर। गैरसैंण के लखेड़ी गांव में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। वीर शहीद सैनिक सम्मान समिति ने 15 अमर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बलिदानों के परिवारों को अंगवस्त्र और सम्मानपत्र प्रदान किए। जीआईसी के एनसीसी कैडेट्स ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने शहीदों की वीरगाथाओं पर प्रकाश डाला। कांग्रेस के हरिकृष्ण भट्ट, मुकेश नेगी, यूकेडी नेता आशीष नेगी और कांग्रेस नेताओं ने सरकार से पूर्व की भांति युवाओं को सेना में भर्ती करने की मांग की। वहीं गौचर में हुए कार्यक्रम में रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी ने कहा कि यह दिवस 1999 में कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के सर्वोच्च बलिदान को याद करने का दिवस है। कार्यक्रम में कैप्टन प्रेमपाल, शिशुपाल सिंह सगोई, देवेंद्र पंवार, मातबर सिंह कनवासी, राजेंद्र राणा, सुरेंद्र कनवासी, जीत सिंह, दिलबर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद

गैरसैंण के लखेड़ा में पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते विधायक अनिल नौटियाल। स्रोत: जाग

गैरसैंण के लखेड़ा में पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते विधायक अनिल नौटियाल। स्रोत: जाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed