{"_id":"6a5a233d786523902a01e818","slug":"primary-teachers-raised-their-voices-at-the-collectorate-complex-demanding-exemption-from-the-tet-rudraprayag-news-c-47-1-sdrn1001-119752-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: टीईटी से छूट दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: टीईटी से छूट दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक
Fri, 17 Jul 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना देते शिक्षक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पुरानी पेंशन बहाली और आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद चमोली की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने तथा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
संघ के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह फरस्वाण और जिला मंत्री मुकेश सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सम्मान, अर्जित अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा पर आधारित है। अब टीईटी की अनिवार्यता उन पर लागू करना सेवा अधिकारों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के कारण टीईटी अनिवार्य हो गई है तो केंद्र सरकार आवश्यक विधायी संशोधन कर आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से विधिवत छूट प्रदान करे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, पानू चौहान, डॉ. वृजेश सिंह कठैत, रमेश चंद्र जोशी, नलिन सिंह रावत, दर्शन गिरी, महिपाल सिंह चौहान, श्वेता रावत, प्रेमा कठैत, देवराम, सुरेंद्र सिंह खाती, मुकेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन
रद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने दो सूत्री मांगों के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय में धरना दिया। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की प्रांतीय तदर्थ समिति के आह्वान पर आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने व पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए जिला मुख्यालय में धरना दिया। उन्होंने इस संबंध में जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व शिक्षामंत्री ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, जिला मंत्री दिनेश चंद्र भट्ट, पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता व प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य बीरेंद्र कठैत, जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित काला, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद