सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest against the dilapidated Jagoth-Bhatwadi road

Rudraprayag News: बदहाल जगोठ-भटवाड़ी मार्ग के विरोध में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 08 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against the dilapidated Jagoth-Bhatwadi road
विज्ञापन
विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, कहा-मरम्मत के नाम पर गड्ढों में भरे जा रहे सिर्फ पत्थर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत जगोठ-कमसाल-मढ़गू-भटवाड़ी मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। मरम्मत के नाम पर गड्ढों में सिर्फ पत्थर भरे जा रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने कहा कि 14 किमी जगोठ-कमसाल-मढ़गू-भटवाड़ी मार्ग में से छह किमी सड़क की हालत लंबे समय से खस्ताहाल है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी समस्या के संबंध में पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता को फोन किया जाता है तो वे फोन तक नहीं उठाते और न ही समस्या के समाधान की कोई पहल करते हैं। वहीं ग्रामीण अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क पर केवल नाममात्र की पेंटिंग कर औपचारिकता की रही है जबकि कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से मरम्मत के नाम पर गड्ढों में केवल पत्थर भरा जा रहा है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद से इस सड़क पर न तो ठीक से पेंटिंग की गई न ही इसका सुधारीकरण किया। मार्ग की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। वहीं जगोठ कमसाल मार्ग पर वर्ष 2020 में क्षतिग्रस्त हुआ पुल अभी तक नहीं बन पाया है। इस मौके पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक के प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, प्रमोद गुसाईं, विनोद प्रसाद, आनंद और बुद्धि लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed