सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Public meeting: Demand raised for regular drinking water supply in the village

जनता मिलन : गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 16 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Public meeting: Demand raised for regular drinking water supply in the village
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 40 शिकायतें दर्ज की गईं। दरमोला निवासी संत लाल ने थापला तोक में हुए रेलिंग कार्य का भुगतान न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। बैंजी और गंगतल के ग्रामीणों ने गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति करने, लुठियाग के ग्रामीणों ने सोलर पंपिंग योजना शीघ्र पूरी करने, न्यालसू की नंदा देवी ने खतौनी में नाम दर्ज न होने, खैड़धार क्षेत्र में भी पेयजल समस्या की शिकायत दर्ज की गई। डुंगर गांव के गोविंद लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष बादल फटने से उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे लेकिन पांच परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने 16 शिकायतों का निस्तारण किया वहीं शेष शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा की। बताया कि वर्तमान में 210 शिकायतें लंबित हैं, जबकि 1 जनवरी 2025 से अब तक 3424 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed