{"_id":"6a158612b9cfb2f9800a89c6","slug":"remove-the-increasing-garbage-on-the-chopta-chandrashila-trekking-route-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118727-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: चोपता-चंद्रशिला ट्रैकिंग मार्ग पर बढ़ रही गंदगी का निस्तारण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: चोपता-चंद्रशिला ट्रैकिंग मार्ग पर बढ़ रही गंदगी का निस्तारण करें
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 26 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ मंदिर एवं चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग मार्ग पर बढ़ती गंदगी के निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने प्लास्टिक अपशिष्ट व अन्य कचरे के प्रभावी निस्तारण के लिए विभागों को निर्देश।
जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की लगातार बढ़ती आवाजाही के कारण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है व इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश में संयुक्त आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए थे। प्रभागीय वनाधिकारी, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर ने आख्या भेज दी है। अन्य विभाग भी संयुक्त आख्या जल्द दें। जिलाधिकारी ने कहा कि तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक मार्ग पर प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का कार्य करे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली और अभिहित अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos