{"_id":"6a158790f287cbdb8e0635a6","slug":"the-hours-it-takes-to-reach-home-after-the-exam-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118729-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: परीक्षा के बाद घर पहुंचने में लग रहे घंटों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: परीक्षा के बाद घर पहुंचने में लग रहे घंटों
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 26 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
केदारनाथ यात्रा और जाम से छात्र परेशान
परीक्षा अवधि में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जारी परीक्षाओं के बीच छात्र-छात्राओं को चरमराई परिवहन व्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा संपन्न होने के बाद वाहनों के अभाव और मुख्य बाजार में लगने वाले जाम के कारण परीक्षार्थियों को घर पहुंचने में घंटों लग रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। उन्होंने परीक्षा अवधि में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की मांग की।
छात्र संघ उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के कारण क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ा हुआ है। वाहन चालकों का पूरा ध्यान तीर्थयात्रियों पर केंद्रित होने के कारण स्थानीय छात्रों को वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम को ऊखीमठ, गुप्तकाशी, भीरी, रुद्रप्रयाग और तिलवाड़ा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए वाहनों की भारी कमी हो जाती है। बीएससी छठवें सेमेस्टर की छात्राओं आयुषी व स्वाति का कहना है कि देर शाम तक जाम में फंसे रहने से जहां एक ओर परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है तो वहीं दूसरी ओर अंधेरा होने के कारण परिजनों की चिंता और सुरक्षा का खतरा भी बढ़ गया है। छात्र संघ ने प्रशासन से परीक्षा अवधि को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
Trending Videos