सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Smoke spreads from forest fires, increasing the number of eye and respiratory problems

Rudraprayag News: जंगल की आग से धुआं फैला, आंख व सांस के मरीज बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 07 Mar 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Smoke spreads from forest fires, increasing the number of eye and respiratory problems
विज्ञापन
गुप्तकाशी/ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। जनपद के कई क्षेत्रों व चमोली के जंगलों में लगी आग के कारण धुआं और धुंध फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ वन प्रभाग के साथ ही जखोली और रुद्रप्रयाग रेंज के जंगलों में आग लगने से वातावरण में धुआं छा गया है। धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में आंखों में जलन, लालिमा व ऊपरी श्वसन तंत्र संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं दमा (अस्थमा) के मरीजों में सांस फूलने और घरघराहट की समस्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. महेश जोशी ने बताया कि धूल-धुआं, परागकण और वायरल संक्रमण इसके मुख्य कारण हैं। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, धूल से बचने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा दमा के मरीजों को नियमित इनहेलर साथ रखने की सलाह दी है। वहीं नेत्र चिकित्सक डॉ. अंब ने बताया कि धुएं के कारण आंखों में जलन और लाल होने की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को बाहर निकलते समय चश्मा पहनने और आंखों में जलन होने पर आंख न मलने की सलाह दी है। साथ ही समस्या बढ़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed