सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Strict action against liquor in Chaka and Kalgram Arkhund villages, penalty will be imposed for serving and selling liquor

Rudraprayag News: चाका और कलग्राम अरखुंड गांव में शराब पर सख्ती, परोसने और बेचने पर लगेगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 27 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Strict action against liquor in Chaka and Kalgram Arkhund villages, penalty will be imposed for serving and selling liquor
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि महाराज और क्षेत्रपाल को साक्षी मानकर गांव को नशामुक्त बनाने की ली शपथ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। नशामुक्ति की दिशा में अगस्त्यमुनि के चाका गांव ने बैठक कर सर्वसम्मति से गांव में शराबबंदी का फैसला लिया। सभी ग्रामीणों ने अगस्त्यमुनि महाराज और क्षेत्रपाल महाराज को साक्षी मानकर गांव को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के कलग्राम अरखुंड में ममंद ने गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब पर रोक लगा दी है।
चाका गांव में अब शादी या अन्य आयोजनों में शराब परोसने और अवैध बिक्री करने वालों पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राजीव गांधी पंचायत भवन में प्रधान बंदना देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर 5100 रुपये का दंड भी तय किया। सुलोचना देवी, मंजू देवी, गीता देवी, अनीता देवी, कुसुम देवी का कहना है कि नशे के कारण सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था। वहीं कलग्राम अरखुंड में हुई ममंद की बैठक में सामूहिक कार्यक्रम में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता चौहान ने बताया कि नियम का उल्लंघन करने वाले परिवार पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। ग्राम विकास समिति और युवक मंगल दल ने भी इस पहल में सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed