{"_id":"69ca5cfd78dee7d3bb027bca","slug":"work-on-improving-the-jawadi-bypass-an-alternative-to-the-highway-has-begun-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117628-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हाईवे का विकल्प जवाड़ी बाईपास सुधारने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हाईवे का विकल्प जवाड़ी बाईपास सुधारने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरवीएनएल और एनएच ने शुरू किया मरम्मत का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय में बढ़ते यातायात दबाव और हाईवे का विकल्प जवाड़ी बाईपास को सुधारने का काम शुरू हो गया है। एनएच और आरवीएनएल की ओर से बाईपास का सुधारीकरण किया जा रहा है।
पिछले वर्ष बारिश के बाद भारी भू-धंसाव से बाईपास का करीब 600 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं आरवीएनएल के कार्यों के कारण बाईपास और पुल पर लगी लोहे की प्लेटें भी खराब हो गई थीं जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बाईपास की एप्रोच रोड को ठीक कर दिया गया था लेकिन हाल ही में हुई बारिश के बाद फिर जलभराव होने लगा था। इन समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने हाल ही में क्षेत्र का निरीक्षण कर एनएच और रेलवे निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था को हाईवे दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। अब कार्य शुरू हो गया है। रेलवे निर्माण कंपनी की ओर रैतौली की ओर सुरंग के पास सीसी रोड बनाई जा रही है। वहीं एनएच की ओर से पुल की मरम्मत और जवाड़ी पार्क के पास सड़क का समतलीकरण किया जा चुका है। जल्द यहां डामरीकरण किया जाएगा। हालांकि स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने टीएचडीसी विशेषज्ञों की ओर से तैयार प्रस्ताव परिवहन मंत्रालय को भेजा है जिसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
Trending Videos