{"_id":"69ca59f8433911bab805084b","slug":"women-took-out-a-rally-against-alcohol-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117627-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: शराब के विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: शराब के विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
गुप्तकाशी। केदारघाटी के विभिन्न महिला मंगल दलों ने गुप्तकाशी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस क्षेत्र से रायवाला तक शराब के विरोध में जागरूकता रैली निकाली और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। रैली में महिलाओं ने गांव-गांव में शराब पर रोक लगाने और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरीकुंड माहेश्वरी देवी ने कहा कि अवैध शराब अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही है जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान रामपुर बबीता देवी ने कहा कि शादी और अन्य आयोजनों में शराब परोसने का सामूहिक विरोध किया जाना चाहिए। महिलाओं ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। रैली में ग्राम प्रधान कुसुम देवी, राखी देवी, रजनी देवी, साधना राणा, रीना देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
Trending Videos