{"_id":"69d24ab21d28167c2501ad0f","slug":"students-of-primary-school-jelly-went-on-an-educational-tour-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117744-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: प्रावि जैली के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: प्रावि जैली के छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैली के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारियां हासिल की। भ्रमण कार्यक्रम के तहत विद्यालय का 14 सदस्यीय दल तुंगेश्वर महादेव मंदिर त्यूंग पहुंचा यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व जाना। इसके बाद दल सौर भूतनाथ धाम पहुंचा और डायरी लेखन व आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लिया। भ्रमण का अंतिम पड़ाव मंदाकिनी की आवाज सामुदायिक रेडियो केंद्र गड़सारी रहा। यहां विद्यार्थियों ने रेडियो प्रसारण की जानकारी लीं और अपनी कविताओं और लोकगीतों की रिकॉर्डिंग कराई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक माधव सिंह नेगी, सहायक अध्यापक विजय सिंह मैखली, शिक्षिका संगीता राणा, भोजन माता बैशाखी देवी पंवार, सत्येश्वरी नेगी, राकेश भट्ट, हार्दिक रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos