{"_id":"69d24f3e257afdd781022b06","slug":"the-administration-team-arrived-late-at-night-to-check-the-arrangements-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117754-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: देर रात व्यवस्थाएं परखने उतरी प्रशासन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: देर रात व्यवस्थाएं परखने उतरी प्रशासन की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में रात्रि में निरीक्षण करते जिलाधिकारी - सूचना
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों के साथ सड़क, सफाई, होटल-रेस्टोरेंट का लिया जायजा
सीडीओ ने शौचालयों में पानी की कमी दूर करने और सुधार लाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा से पहले व्यवस्थाएं परखने के लिए शनिवार देर रात को प्रशासन की टीम ने जिले में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों ने सड़क, सफाई, होटल-रेस्टोरेंट, परिवहन और बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर लापरवाही मिली। जिलाधिकारी ने मुख्यालय से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
उधर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने सुमेरपुर तक सफाई और शौचालय व्यवस्था परखी। मुख्य बाजार में शौचालयों में पानी की कमी और दुर्गंध मिलने पर इसमें सुधार करने को कहा गया। सड़कों के किनारे नालियों में जमा कचरे पर नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई के आदेश दिए। एसडीएम रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली को बाजार व शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग के मामले मिले। वहीं एडीएम ने तिलवाड़ा क्षेत्र में शराब की दुकानों में ओवररेटिंग की जांच की। कुछ रेस्टोरेंट में घरेलू सिलिंडरों के अवैध उपयोग पर सिलिंडर कब्जे में लिए गए। डीएम विशाल मिश्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
11 वाहनों का चालान किया
परिवहन विभाग ने सुमेरपुर और तिलणी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 28 वाहनों की जांच की और नियमों के उल्लंघन पर 11 का चालान किया गया। कई वाहनों में परमिट, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं। जिला पर्यटन विभाग ने तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि के बीच होटल और होमस्टे की जांच की। एक होटल बिना पंजीकरण और घरेलू सिलिंडर का उपयोग करते पाया गया। वहीं सिल्ली क्षेत्र में बिना पंजीकरण के दो होमस्टे संचालित मिले।
Trending Videos