{"_id":"6a4a5b5dd62e49f4ec0b2dd8","slug":"students-watch-international-cinema-at-film-manthan-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119504-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: फिल्म मंथन में छात्रों ने देखा अंतरराष्ट्रीय सिनेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: फिल्म मंथन में छात्रों ने देखा अंतरराष्ट्रीय सिनेमा
Sun, 05 Jul 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र में भविष्य के अवसरों की दी जानकारी
- पहले दिन पाताल ती व सुनपट फिल्म दिखाई
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल व हिमालय आर्ट एंड मोशन पिक्चर्स समिति के माध्यम से आयोजित तीन दिवसीय फिल्म मंथन कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रथम दिन छात्रों और स्थानीय लोगों को फिल्में पाताल ती और सुनपट दिखाई गईं। कार्यक्रम से युवाओं को सार्थक सिनेमा से जोड़ने के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर व नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से सिनेमा को केवल मनोरंजन का माध्यम न मानकर समाज, संस्कृति और विचारों को समझने का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष रजत बर्तवाल ने कहा कि फिल्म मंथन का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा से रूबरू कराना, उनमें विजुअल लिटरेसी विकसित करना फिल्म व मीडिया क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देना है। इस अवसर पर रंगकर्मी डॉ. राकेश भट्ट, ओमप्रकाश बहुगुणा, ललिता रौतेला, गजेंद्र रौतेला, समिति के उपाध्यक्ष आयुष नेगी, सचिव संतोष रावत, हैप्पी असवाल सहित महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।