पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alaknanda River water level rises Shiva statue submerged water level nears danger mark rudraprayag Srinagar

Uttarakhand: तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

Mon, 06 Jul 2026 03:17 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कीर्तिनगर (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीर्तिनगर (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Jul 2026 03:17 PM IST
सार

तेजी से बढ़े अलकनंदा के जलस्तर से रुद्रप्रयाग में भगवान शिव की मूर्ति डूब गई।वहीं श्रीनगर में घाट तक पानी पहुंच गया।

विज्ञापन
Alaknanda River water level rises Shiva statue submerged water level nears danger mark rudraprayag Srinagar
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रुद्रप्रयाग में शिव मूर्ति डूब गई। यहां खतरे के निशान के आसपास नदी का जलस्तर पहुंच गया है। वहीं श्रीनगर में घाट तक पानी पहुंच गया।

विज्ञापन


चमोली, रुद्रप्रयाग और अन्य ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर सोमवार को श्रीनगर में अलकनंदा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई दिया। सुबह कुछ ही घंटों में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से श्रीनगर स्थित अलकेश्वर घाट की निचली सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद जलस्तर में कमी आने से राहत मिली।
विज्ञापन


एहतियात रखने के निर्देश
सिंचाई विभाग के अनुसार नदी अभी चेतावनी और खतरे के स्तर से नीचे बह रही है। किसी प्रकार का खतरा नहीं है। सोमवार सुबह श्रीनगर के आंचल डेयरी, कीर्तिनगर और मलेथा क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जबकि शहर के अधिकांश हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद ऊपरी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश का सीधा असर अलकनंदा नदी पर पड़ा। सिंचाई विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार सुबह छह बजे से दस बजे के बीच नदी का जलस्तर बढ़कर 533.60 मीटर तक पहुंच गया। बढ़े हुए जलस्तर के कारण अलकेश्वर घाट की निचली सीढ़ियां पानी से घिर गईं और घाट पर आने-जाने वाले लोगों ने एहतियात बरती।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  गुरमीत सिंह ने स्थापित किया कीर्तिमान, सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बने, पीछे छोड़े रिकॉर्ड

इसके बाद जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक यह 533.20 मीटर दर्ज किया गया।सिंचाई विभाग की अपर सहायक अभियंता अंकिता राणा ने बताया कि अलकनंदा नदी का चेतावनी स्तर 535 मीटर तथा खतरे का निशान 536 मीटर निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed