{"_id":"6a4b68b790c8c9ccd00cbefe","slug":"badrinath-dham-mumbai-tourist-caught-recording-video-inside-sanctum-sanctorum-of-badrinath-temple-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath: स्पाई कैमरे से मंदिर के गर्भगृह में वीडियो रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया यात्री, पुलिस ने करवाई डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath: स्पाई कैमरे से मंदिर के गर्भगृह में वीडियो रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया यात्री, पुलिस ने करवाई डिलीट
Mon, 06 Jul 2026 02:14 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:14 PM IST
सार
मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग कर रहे यात्री को पुलिस ने पकड़ा। पुलसि ने तुरंत सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट करवाई।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, गोपनीयता एवं धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में एक व्यक्ति को मंदिर के गर्भगृह में अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश पांडे निवासी नोहर रोड, मुंबई के रूप में हुई। वह मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जो मंदिर की निर्धारित व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। साथ ही, मंदिर की गोपनीयता, सुरक्षा एवं धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए उसके पास से बरामद सभी अवैध वीडियो एवं फोटो को तत्काल प्रभाव से डिलीट करवाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: गुरमीत सिंह ने स्थापित किया कीर्तिमान, सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बने, पीछे छोड़े रिकॉर्ड
चमोली पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।