पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dream of a bridge over Dhangadhi Nala realized: Baluni

धनगढ़ी नाले पर पुल का सपना हुआ साकार : बलूनी

Mon, 06 Jul 2026 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dream of a bridge over Dhangadhi Nala realized: Baluni
देहरादून। लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले पर जल स्तर के उफान के कारण कई दुर्घटनाएं होती थीं, इस नाले पर पुल का लोकार्पण होने से सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन


बलूनी ने कहा नाले पर पुल की गढ़वाल व कुमाऊं दोनों क्षेत्रों की जनता लंबे समय से करती आ रही थी। वर्ष 2019 में धनगढ़ी नाले में हुई दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों ने जान गंवाई थी, उसी दिन संकल्प लिया था कि इस पुल के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। वर्ष 2020 के अंत में पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ। हाथी कॉरिडोर क्षेत्र से गुजरने के कारण कुछ आपत्तियां सामने आईं और मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पुल के पिलरों को दोबार से डिजाइन कर ऊंचाई बढ़ाई गई। पुल का लोकार्पण से लाखों लोगों का सपना साकार हुआ है। यह पुल क्षेत्र में पर्यटन को भी नई गति देगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने पुल निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed