पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol pump employee dies under suspicious circumstances police investigating Srinagar Garhwal news in hindi

Srinagar Garhwal: संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, सीसीटीवी में खून की उल्टियां करता दिखा

Mon, 06 Jul 2026 02:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कीर्तिनगर (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीर्तिनगर (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Jul 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump employee dies under suspicious circumstances police investigating Srinagar Garhwal news in hindi
पुलिस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बागवान स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बागवान स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। देर रात की घटना में वह पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में पहले पंप से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप की ओर लौटा, लेकिन लौटने के बाद उसे अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता किए गए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।  कहा युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। युवक की पहचान सुनील भट्ट(38) पुत्र मणिराम भट्ट निवासी बागवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed