पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CharDham Yatra Monsoon Debris on roads due to rain 38 roads closed in state due to landslides Uttarkashi News

चारधाम यात्रा: मानसून की तैयारी अधूरी, जोखिम भरी आवाजही, राज्य में भूस्खलन से 38 सड़कें बंद

Mon, 06 Jul 2026 01:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Mon, 06 Jul 2026 01:50 PM IST
सार

बारिश के कारण सड़कों पर मलबा पसरा है। मानसून सीजन को लेकर शासन प्रशासन की ओर से भूस्खलन जोन पर मशीनरी और पुलिस सहित होमगार्ड जवान तैनात करने के दावे किए गए थे।

विज्ञापन
CharDham Yatra Monsoon Debris on roads due to rain 38 roads closed in state due to landslides Uttarkashi News
उत्तरकाशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून सीजन शुरू होते ही पहाड़ की सड़कों ने वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रियों की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। बीती रविवार देर रात्रि हुई बारिश के कारण नेताला के समीप मलबा आने के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। इस कारण वहां पर छोटे चोपहिया और दोपहिया फंसने के कारण करीब एक घंटे वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


किसी प्रकार वाहनों को निकालकर आवाजाही शुरू करवाई गई। वहीं, अभी भी वहां पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। दूसरी ओर सोमवार सुबह डबरानी के समीप मलबा बोल्डर आने के कारण आवाजाही आधे घंटे बंद रही। मानसून सीजन को लेकर शासन प्रशासन की ओर से भूस्खलन जोन पर मशीनरी और पुलिस सहित होमगार्ड जवान तैनात करने के दावे किए गए थे।
विज्ञापन


लेकिन धरातल पर मानसून की तैयारियां अभी भी आधी अधूरी है। नेताला के समीप एक भी मशीन व सुरक्षा व्यवस्था नहीं देखने को मिली। दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे पर भी पिछले कुछ दिनों से हाईवे बंद और खुलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में भूस्खलन से 38 सड़कें बंद

राज्य में रविवार को भी यातायात प्रभावित रहा। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में भूस्खलन के चलते 38 मार्ग बंद हैं, जिनमें स्टेट हाईवे से लेकर मुख्य जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभावित पिथौरागढ़ जिका है। यहां पर13 सड़कें बंद हैं।



ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भूस्खलन और मलबे से दो हाईवे बंद, यमुनोत्री और देवाल-वाण मार्ग पर फंसे वाहन, लगी लंबी कतार

देहरादून जिले में सात और चमोली में छह मार्ग बंद हैं। बागेश्वर और टिहरी जिले में पांच-पांच सड़कें बंद हैं। रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में एक एक मार्ग बंद है। सड़क खोलने को लेकर लोक निर्माण विभाग की टीम प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed