सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The BJP government itself is sitting on the evidence: Godiyal

सबूतों पर खुद बैठी है भाजपा सरकार : गोदियाल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 05 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
The BJP government itself is sitting on the evidence: Godiyal
रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - संवाद
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

अंकिता को न्याय दो पदयात्रा पहुंची चमोली, गौचर, कर्णप्रयाग और नारायणबगड़
जनसभाएं कीं, महिलाओं के सम्मान के लिए लोगों से मांगा समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/गौचर/नारायणबगड़। कांग्रेस की अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा सोमवार को चमोली पहुंची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अन्य नेताओं ने गौचर, कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में सभाएं की। गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार सबूत मांग रही है जबकि सरकार खुद सबूत पर बैठी है। इस दौरान कांग्रेस ने नगर में रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही महिलाओं के सम्मान के लिए लोगों से समर्थन मांगा।
जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता के कमरे में बुलडोजर चलवाने वाली भाजपा की महिला विधायक से पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए। उनसे सभी सबूत मिल जाएंगे लेकिन सरकार ने खुद ही कमरे पर बुलडोजर चलाकर सबूतों को नष्ट किया है। भाजपा अपने वीआईपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने भाजपा को मामले में खुला संवाद करने की चुनौती भी दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि उत्तराखंड के भले के लिए प्रदेश सरकार को त्वरित जांच करने के निर्देश देने के लिए कहा। इस दौरान कांग्रेस ने गौचर, कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। सभा को बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, दुग्ध संघ की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बाजार वार्ड की सभासद रीना रावत, ईश्वरी मैखुरी, हरीश चौहान, महेश खंडूड़ी, वीरेंद्र रावत, जगदीश कनवासी, अजय किशोर भंडारी और रजनी लिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा बचा रही वीआईपी को :
रुद्रप्रयाग। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी को भाजपा बचाने का कार्य कर रही है और जब तक इसमें सीबीआई जांच नहीं होती है और वीआईपी का नाम उजागर नहीं होता है, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। रुद्रप्रयाग पहुंची अंकिता को न्याय दो पदयात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है। इसलिए कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बुटोला, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, हरीश गुसाईं, अर्जुन सिंह गहरवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed