{"_id":"69ad81342b1df985710ef4d8","slug":"the-bodies-were-handed-over-to-the-relatives-after-the-post-mortem-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117176-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा सुमाड़ी क्षेत्र में नेपाली मूल के व्यक्ति की ओर से पत्नी और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। शवों का मृतका के भाई व अन्य लोगों ने अंतिम संस्कार किया।
नेपाल निवासी दीपक बहादुर दो दिन पूर्व पत्नी कमला शाही (34) और बेटे रोशन सिंह (9) की हत्या कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर आरोपी पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार को जिला चिकित्सालय में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। फॉरेंसिक जांच के बाद प्रथम दृष्टया शव कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos