{"_id":"69e4c016b4efb96c8f04e20c","slug":"the-forest-continued-to-burn-on-the-second-day-as-well-with-smoke-spreading-all-around-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118008-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दूसरे दिन भी आग में जलते रहे जंगल, चारों ओर फैला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दूसरे दिन भी आग में जलते रहे जंगल, चारों ओर फैला धुआं
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत क्षेत्र अगस्त्यमुनि के वन विभाग रेंज में शनिवार शाम से जल रहे जंगल रविवार को भी आग में धधकते रहे। आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है। धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें महसूस हो रही हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. गिरीश रावत ने बताया कि आग के कारण वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों की मात्रा बढ़ जाती है जो खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और दमा के मरीजों के लिए खतरनाक है। उन्होंने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी। वहीं वन क्षेत्राधिकारी एचएस रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। संवाद
Trending Videos