{"_id":"69ea1858aa1d675c3300adf8","slug":"the-importance-of-institutional-delivery-was-explained-by-going-door-to-door-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118087-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: घर-घर पहुंचकर समझाया संस्थागत प्रसव का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: घर-घर पहुंचकर समझाया संस्थागत प्रसव का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीमों की ओर से गर्भवती और उनके परिजनों को अस्पताल में प्रसव के फायदे समझाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश के निर्देशन में स्वास्थ्य टीमों ने अप्रैल माह में संभावित प्रसव वाली 226 गर्भवती महिलाओं से संपर्क किया। वहीं मई माह की 215 गर्भवतियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
जिला स्तरीय टीम ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गंधारी, दुर्गाधार, तड़ाग, तिलणी, जखोली ब्लॉक के जवाड़ी और ऊखीमठ ब्लॉक के मुनकटिया क्षेत्रों में घर-घर जाकर जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि अस्पताल में प्रसव से मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं और आपातस्थिति में तुरंत इलाज संभव होता है। साथ ही टीमें जन्म योजना, निःशुल्क 108 सेवा, खुशियों की सवारी, ईजा-बोई शगुन योजना, जननी सुरक्षा योजना और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दे रही हैं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X