सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Heatwave Temperature Nears 40°C City Loses Its Pleasant Weather Charm From Pleasant to Scorching

Dehradun Heatwave: सुहावने मौसम के लिए मशहूर दून गर्मी से बेहाल, भीषण तपिश झेल रही घाटी में 39 पारा

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 27 Apr 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

सुकून देने वाले दून लोग तपिश से बैहाल हैं। लू का खतरा और सड़कों सन्नाटा पसरा है। मौसम विभाग ने लोगों को खासकर दोपहर के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई है।
 

Dehradun Heatwave Temperature Nears 40°C City Loses Its Pleasant Weather Charm From Pleasant to Scorching
भीषण गर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

कभी सुहावने मौसम के लिए पहचानी जाने वाली दून घाटी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहा। इस कारण दून की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने आज भी तेज तपिश और लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से तीन डिग्री ज्यादा 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीषण गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर साफ नजर आया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी भीड़ न के बराबर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सिर और चेहरे को ढककर निकलते नजर आए। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।


मौसम के इस बदले मिजाज ने दून की उस पहचान को चुनौती दी है, जिसके लिए यह शहर जाना जाता था। फिलहाल, हर किसी की नजरें आसमान पर टिकी हैं और लोग बारिश या ठंडी हवाओं के इंतजार में हैं, ताकि इस तपिश से कुछ राहत मिल सके। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि सोमवार को भी इस गर्मी से खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसलिए लोगों को खासकर दोपहर के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें...Heatwave: पहली बार हुई लू के चलते देहरादून में स्कूलों की छुट्टी, आमतौर पर बारिश-सर्दी में किया जाता है अवकाश

 

मौसम विभाग की अहम चेतावनी

- पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।

- अगले एक दो दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

- उसके बाद अगले तीन चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed