फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The journey of Goddess Kalimai to Kalimath will begin on the 23rd.

Rudraprayag News: मां भगवती कालीमाई कालीमठ की यात्रा 23 से

Sun, 09 Aug 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 09 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
The journey of Goddess Kalimai to Kalimath will begin on the 23rd.
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। मां भगवती कालीमाई कालीमठ की ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम यात्रा के द्वितीय चरण का मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। यात्रा 23 अगस्त से शुरू होगी और केदारनाथ यात्रा मार्ग के निकटवर्ती गांवों में होगी। यात्रा की तिथि की घोषणा कालीमठ स्थित लक्ष्मी मंदिर प्रांगण में आयोजित कालीमाई पंचगांई समिति की आम बैठक में की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने की। संचालन समिति के महामंत्री सुरेशानंद गौड़ ने किया। बैठक में हकहकूकधारी ब्रह्मा एवं आचार्य ने पुजारियों की उपस्थिति में यात्रा तिथि की विधिवत घोषणा की। बैंकट रमण सेमवाल एवं भगवती प्रसाद देवशाली ने बताया कि मां कालीमाई की यह यात्रा क्षेत्र की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने सभी से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में परमानंद गौड़, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, वीरेन्द्र सिंह रावत, सूरज सिंह राणा, नरोत्तम सिंह, प्रदीप सीमा देवी, सरोज राणा, उपाध्यक्ष सुदर्शन राणा, बीकेटीसी अधिकारी डीएस भुजवाण सहित पंचगांई के ग्रामीण, हकहकूकधारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed