फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   53 people examined at free cataract camp.

Rudraprayag News: निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 53 की हुई जांच

Sun, 09 Aug 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 09 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
53 people examined at free cataract camp.
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय दृष्टिबाधिता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक अगस्त्युनि के चोपड़ा में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 53 लोगों के आंखों की जांच की गई। अगला निशुल्क मोतियाबिंद शिविर 12 अगस्त को श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम गुप्तकाशी में होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपड़ा में आयोजित शिविर में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून की स्वास्थ्य टीम ने 53 लोगों की जांच की। नौ ग्रामीण मोतियाबिंद से ग्रसित मिले और 50 लोगों को दवा वितरित की गई। इन लोगों का देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर दृष्टिमितिज्ञ हनुमंत सिंह, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, अनूप पंवार आदि शामिल थे। शिविर में एनएस रावत, आशा कार्यकर्ता शशि देवी और रोशनी देवी ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed