{"_id":"6a4e49f38a8a6afd3d0536e2","slug":"the-pradhan-association-apprised-the-dm-of-the-issues-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119552-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: प्रधान संगठन ने डीएम को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: प्रधान संगठन ने डीएम को बताईं समस्याएं
Wed, 08 Jul 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रुद्रप्रयाग। प्रधान संगठन जखोली के नेतृत्व में पश्चिम भरदार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर डुंगरा पुल का निर्माण शीघ्र कराने व अन्य कार्यों की मांग की। संगठन का नेतृत्व कर रहे अजय पुंडीर ने कहा कि डुंगरा पुल पश्चिम भरदार क्षेत्र के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। उन्होंने चेतावनी दी यदि 15 दिनों में पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधि आंदोलन करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने इसके अलावा भरदार पेयजल योजना, खरगेड़-भ्युन्ता सड़क एवं जवाड़ी बाईपास सड़क के डामरीकरण, सौराखाल में राजकीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण, डौंडा क्षेत्र में मोबाइल टावर की स्थापना, आय प्रमाण पत्र के लिए परिवार की मासिक आय सीमा 10 हजार रुपये निर्धारित करने व ग्राम प्रधानों को डिजिटल कार्यों के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद