{"_id":"695d0aabc966a46eff04b816","slug":"the-remaining-800-meters-of-road-in-tarsali-will-be-constructed-soon-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116369-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जल्द होगा तरसाली में शेष 800 मीटर सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जल्द होगा तरसाली में शेष 800 मीटर सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और लोनिवि के अधिकारियों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। तरसाली में 800 मीटर सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से गतिरोध बना हुआ है। बीते सोमवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर मार्ग का निर्माण शुरू किया गया था तो लोनिवि की ओर से तुरंत जेसीबी भेजी गई। अब मंगलवार को इसी संबंध में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और लोनिवि के अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया।
बैठक में अध्यक्षता एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने की। बैठक में लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग निर्माण क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण 800 मीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इस दौरान उन्होंने सर्वे रिपोर्ट भी सामने रखी। इस बीच सड़क का निर्माण आरसीसी या टाइल्स से निर्माण पर भी चर्चा हुई। इस पर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने सहमति जताई। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि उक्त सड़क को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने श्रमदान रोक दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, प्रधान बड़ासू बिमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकी देवी, प्रियधर अन्थवाल, जशोधर सेमवाल, विष्णु प्रसाद सेमवाल, शारदा नंद सेमवाल, केवला नंद थपलियाल, सभी ग्रामीण तथा लोनिवि एनएच व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
Trending Videos