{"_id":"69ef5ad357808b7f160c04c1","slug":"the-risk-of-diseases-among-children-has-increased-the-district-hospital-is-on-alert-mode-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118159-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बच्चों में बढ़ा बीमारियों का खतरा, जिला अस्पताल अलर्ट मोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बच्चों में बढ़ा बीमारियों का खतरा, जिला अस्पताल अलर्ट मोड पर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में लू का कहर : अस्पताल में किए गए विशेष इंतजाम, बच्चों का रखें विशेष ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन, त्वचा में जलन, आंखों का लाल होना, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके देखते हुए जिला अस्पताल में इंतजाम भी किए गए हैं।
लू का सबसे ज्यादा असर बच्चों में दिख रहा है। तेज बुखार, पानी की कमी, सुस्ती और उल्टी जैसी शिकायतों के कारण बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को राहत देने के लिए वॉटर बेल शुरू की गई है ताकि समय-समय पर पानी पिलाया जा सके और बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके। जिला अस्पताल में लू से प्रभावित मरीजों के लिए 6 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिका भट्ट ने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती इसलिए उन्हें गर्मी से सबसे ज्यादा खतरा रहता है। बच्चों को ओआरएस, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थ देते रहें। तेज धूप में बाहर न निकलने दें। यदि बच्चा सुस्त हो जाए, तेज बुखार आए या शरीर में पानी की कमी दिखे तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए।
वर्जन
- लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। पेयजल विभाग को भी सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके। - विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X