{"_id":"69f0b7a467569673fd049178","slug":"beggars-removed-from-temple-premises-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118184-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मंदिर परिसर से हटाए गए भिक्षावृत्ति करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मंदिर परिसर से हटाए गए भिक्षावृत्ति करने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में साधु-संतों के वेश में पहुंचकर श्रद्धालुओं से ठगी करने वालों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम की मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मंदिर के ठीक सामने बैठने वाले साधुओं को भी अन्य स्थान पर बैठाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से यात्रा सीजन में कुछ लोग साधु-संतों के वेश में धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं को भ्रमित करने और ठगी करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस को लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो वास्तविक साधु-संत दर्शन और तप के उद्देश्य से धाम पहुंचते हैं, उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। संवाद
बाहरी लोगों की पहचान के लिए चलाया सत्यापन अभियान
रुद्रप्रयाग। पुलिस ने केदारनाथ धाम में बाहरी व्यक्तियों और नेपाली श्रमिकों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। धाम और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देश पर चौकी केदारनाथ पुलिस टीम ने टेंट, होटल-ढाबों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों और नेपाली मूल के श्रमिकों के पहचानपत्र, आधारकार्ड और वोटर आईडी की जांच की गई। बिना सत्यापन पाए गए लोगों का चालान किया गया। साथ ही उन्हें तुरंत सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों को भी चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन किसी बाहरी व्यक्ति को काम पर न रखें। संवाद
Trending Videos