{"_id":"69f17d60b823bd864c052ab4","slug":"video-kedarnath-yatra-orange-alert-issues-for-two-days-dm-reaches-control-room-late-at-night-at-ground-zero-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra: मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ग्राउंड जीरो पर, देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Yatra: मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ग्राउंड जीरो पर, देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे
Renu Saklani
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:09 AM IST
Link Copied
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां लगी सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रा मार्ग, संवेदनशील जगहों और मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था को परखा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी और सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना जरूरी है। जिलाधिकारी ने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली भी जांची और निर्देश दिए कि सूचना का आदान-प्रदान तेज और सटीक होना चाहिए। आपदा या आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स देने के लिए सिस्टम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।