{"_id":"6a16f4171017d517630ab0fb","slug":"tilwara-bus-and-car-collide-two-passengers-injured-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118755-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलवाड़ा : बस और कार की टक्कर, दो यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलवाड़ा : बस और कार की टक्कर, दो यात्री चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 27 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा मुख्य बाजार के पास रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही एक बस और अगस्त्यमुनि की ओर से आ रही एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार के बोनट और चालक साइड के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार युवकों का एयरबैग खुल गया जिससे दो यात्रियों को सिर्फ हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान आधा घंटा जाम भी लग गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जावेद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। इधर इसी घटना के करीब दो घंटे बाद केदारनाथ हाईवे पर एक अन्य बस और कार की भी भिड़ंत हुई। हालांकि उसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। संवाद
दो वाहनों की टक्कर हुई
अगस्तमुनि। नगर पंचायत की कोतवाली के समीप मंगलवार देर रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार में चार लोग सवार थे जो चोपता की ओर जा रहे थे जबकि ट्रक रुद्रप्रयाग की ओर से आ रहा था। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र पुजारा ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और वे अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। संवाद